Home / मुख्य ख़बर / रोटरी हरिद्वार तथा इंडियन ऑयल ने वाहन चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर किया आयोजित…

रोटरी हरिद्वार तथा इंडियन ऑयल ने वाहन चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर किया आयोजित…

हरिद्वार। बुधवार को विश्वकर्मा दिवस एवं ड्राइवर-डे के उपलक्ष्य में रोटरी हरिद्वार तथा इंडियन ऑयल ने संयुक्त रूप से, रो. सचिन गुप्ता के सौजन्य से एक सामाजिक पहल की। इस अवसर पर, इंडियन ऑयल के हरिद्वार-दिल्ली हाइवे पर रानीपुर झाल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रो. सचिन गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर में विशेष रूप से आने-जाने वाले वाहन चालकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट तथा नेत्र जांच की गई। जांच के साथ-साथ चालकों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच का लाभ उठाया और इस पहल की सराहना की।
रोटरी हरिद्वार एवं इंडियन ऑयल का यह प्रयास न केवल वाहन चालकों के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक कदम है, बल्कि समाज में “सेवा ही सर्वोपरि” के संदेश को भी जीवंत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!