Home / राज्य / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की मौके पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है, “स्वच्छता ही सेवा” 2025 स्लोगन के साथ शुरू किया गया स्वच्छता अभियान आज गऊघाट रोडिबेलवाला में शुरू किया गया।

सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा इस मौके पर गंगा किनारे गऊघाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड 10 से पार्षद सचिन कुमार ,नगर निगम से अर्जुन सिंह सहित सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर संस्था के प्रदेश डिप्टी कंट्रोलर एस एन ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर हमारी संस्था सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड प्रदेश में स्वच्छता अभियान के लिए तीन स्थानों को चुना गया है देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में संस्था द्वारा आज स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता की प्रति जागरूक भी किया जाएगा, जो 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश के कंट्रोलर सतीश चंद पटेल , एस एन ठाकुर, डिप्टी कंट्रोलर, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,पार्षद सचिन कुमार,नगर निगम से अर्जुन सिंह,धर्मेंद्र कुमार,शशि रंजन झा,हरिद्वार प्रभारी राम विनोद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!