देहरादून। फोन ना उठाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून डीएम को खूब सुनाई, डीएम साहब हाथ जोड़कर निकल गए। दरअसल सोमवार की रात को बारिश की वजह से देहरादून में मची तबाही के बाद मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के डीएम को फोन किया, लेकिन डीएम ने मंत्री का फोन नहीं उठाया ।
सुबह आपदा ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते समय डीएम और गणेश जोशी का आमना सामना हुआ जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मंत्री जी वीडियो में कह रहे हैं कि चीफ सेक्रेटरी ने फोन उठा लिया, विनय शंकर ने फोन उठा लिया, जब सीएम हाउस फोन किया गया तब जाकर तुमने फोन उठाया, जिसको लेकर मंत्री जी dm से नाराज होते रहे और जिलाधिकारी हाथ जोड़कर निकलते बने।
