Home / मुख्य ख़बर / जमालपुर कलां में हाथियों आतंक, आम के बाग और गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान…

जमालपुर कलां में हाथियों आतंक, आम के बाग और गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान…

हरिद्वार। हरिद्वार के जमालपुर कलां ब्लॉक बहादराबाद के अंतर्गत गतरात्रि हाथियों के झुंड पन्द्रह बीघा आम का बाग नेस्तनाबूद कर दिया साथ ही ग्यारह बिघा गन्ने की फसल और पच्चीस बिघा की तार बाढ़ को भी नुकसान पहुंचाया।
इंडियनों चारों ओर हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। गतरात्रि जमालपुर कलां में डॉ. सतेंद्र कुमार के पन्द्रह बिघे का फसली आम का बाग,  गुलशनवर का 11 बिघे की गन्ने की फसल व 25 बीघे की तारवाड़ को जंगली हाथियों ने रौंद डाला।
वन विभाग जंगली हाथियों को रोकने में असमर्थ है किसान परेशान हैं। ऐसे में किया जाए तो क्या किया जाए?
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथियों का आतंक पूरे जोरों पर है। कॉलोनीवासी भी परेशान हैं। सरकार कुछ ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। किसानों ने अनेकों बार कॉरिडोर के लिए प्रार्थना की पर सरकार कुछ करने में असफल है और किसान परेशान हैं।
जब फसल के नुकसान की बात आती है तो लाखों के नुकसान में 02- 03 हजार रुपये अकाउंट में डालकर करके संतुष्ट कर देते हैं। लाखों का नुकसान होता है उसके एवज में दो-तीन हजार रुपए अकाउंट में डालकर संतुष्ट कर देते हैं।
शासन प्रशासन व वन विभाग हाथियों के आतंक को रोकने में असफल है और किसान परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!