
उत्तराखण्ड / रानीखेत। विगत दिनों हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा गौ मांस से भरी गाड़ी के साथ पकड़े गए लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए बौखलाए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रानीखेत में खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूंका। विहिप जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत के नेतृत्व में विहिप के दर्जनों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर विधायक उमेश कुमार का पुतला दहन किया। विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाये हुए कहा की खानपुर में भारी मात्रा में गौ मांस के साथ पकड़े गए लोगों को विधायक द्वारा संरक्षण देकर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। ताकि इन गौवंश के हत्यारों को बचाया जा सके। सरकार पर भी आरोप मढ़ते हुए उन्होंने कहा की सनातन का ढोंग रचने वाली सरकार भी गौ रक्षा के मामले में लगातार फेल होती दिखाई दे रही है। जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने कहा कि हिंदूवादी संगठनों को लगातार निशाना बना रहे एवं गौवंश के हत्यारों को बचाने के लिए हरिद्वार सांसद एवं पुलिस पर दबाव बनाने वाले विधायक को कतई बर्दाश्त नहीं किया नहीं जाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि गौवंश की हत्या करने वाले पकड़े गए लोगों पर यदि अति शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। पुतला फूंकने वालो में नगर अध्यक्ष नवल पांडे, गिरीश भगत, पंकज बिष्ट, कमल कुमार, अजय पुनेठा, कैलाश बिष्ट, विपिन भार्गव, नारायण बिष्ट, पंकज अग्रवाल सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
