Home / मुख्य ख़बर / राजकीय वाहन चालक महासंघ जनपद शाखा हरिद्वार की बैठक हुई संपन्न…

राजकीय वाहन चालक महासंघ जनपद शाखा हरिद्वार की बैठक हुई संपन्न…

हरिद्वार। रविवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ जनपद शाखा हरिद्वार की एक बैठक पीडब्ल्यूडी कार्यालय हरिद्वार के प्रांगण में आहूत की गई। बैठक में महासंघ के सदस्यों द्वारा उत्तराखण्ड के धराली एवं थराली में आयी आपदा में प्रभावित हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की तदुपरांत बैठक की अध्यक्षता देवेन्द्र त्यागी द्वारा एवं संचालन जिला मंत्री राम सिंह द्वारा
किया गया अपने संबोधन में वक्ताओं शासन से मांग की कि वाहन चालकों को ग्रेड पे 2400 के स्थान पर ग्रेड पे 2800 अनुमन्य की जाय और वाहन चालकों को स्थानांतरण नीति में छूट प्रदान।की जाय एवं कोविड 19 का प्रोत्साहन भत्ता रुपये 10,000 कोविड ड्यूटी में कार्य करने वाले वाहन चालकों को दिया जाए।
बैठक में महावीर सिंह त्यागी, वजीर अहमद, मनवर सिंह नेगी, इन्दर पाल शर्मा, तेज़वीर सिंह, शिव कुमार यादव, उमेश कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र जोशी, राकेश त्यागी, अवनीश कुमार प्रजापति आदि ने अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!