
हरिद्वार / पथरी। शनिवार 09 अगस्त को धनपुरा पथरी निवासी शिकायतकर्ता ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के अरबिन्द व अन्य 02 युवकों ने शिकायतकर्ता की नाबालिक बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसे मकान की छत से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया। शिकायत के मुताबिक थाना पथरी पर मु.अ.सं. 471/25 धाारा 137(2),87,70(2),109 बीएनएस व 5(g)/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
प्रकरण दो अलग-अलग समुदायों से संबधित व नाबालिक से जुड़ा होने के कारण प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण में कई पुलिस टीमें बनायी गयी।
पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य अवलोकन तथा कुशल मैनुअल पुलिंसिंग करते हुए पुलिस टीम ने रविवार को मुख्य आरोपी अरबिन्द को 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पथरी से दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।
पकड़ा गया आरोपित…
अरबिन्द पुत्र सुशील, निवासी धनपुरा थाना पथरी उम्र-19 वर्ष।
पुलिस टीम…
1- थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटीयाल।
2- व.उ.नि. यशवीर नेगी थाना पथरी
3- उ.नि. अशोक सिरसवाल, चौैकी प्रभारी फेरूपुर।
4- कां. मुकेश।
5- कां. जयपाल।
6- कां. गंभीर।
7- कां. सतेन्द्र शर्मा।
8- कां. नारायण।
9- कां. दौलत।
10-कां वसीम सीआईयू।
