हिमालयी राज्यों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में उत्तराखंड शीर्ष पर_ करन माहरा

रानीखेत (सतीश जोशी):
उत्तराखण्ड राज्य में महिलाओं पर निरंतर हो रहे अत्याचार और शोषण के मामलों से भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार को चेताते हुए हुए अपने ग्रह क्षेत्र रानीखेत के गांधी पार्क मैं सोमवार को मुँह पर काली पट्टी बांध कांग्रेसियों के साथ मौन व्रत किया। उन्होंने राज्य में निरंतर महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में मौन व्रत कर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था की सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को रक्षा सूत्र बांध कर इस मौन व्रत को अपना सहयोग दिया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश व प्रदेश में महिलाओं के साथ आये दिन दुराचार एवं
शोषण के मामले सामने आ रहे हैं जो कि बहुत ही दुःखद एवं चिंताजनक विषय है। ऐसे गंभीर विषय पर समाज को एकजुट होकर सरकार की विफलता का विरोध करना चहिये। कांग्रेस पार्टी ऐसे जघन्य अपराधों का हमेशा से ही विरोध करती आई है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड के गढ़वाल की बेटी अंकिता भंडारी हत्या कांड का मुख्य आरोपी भाजपा नेता पुलकित आर्य आज भी प्रदेश सरकार की सह पर खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने काशीपुर, हरिद्वार रुड़की में बालिकाओं के साथ अत्याचार की घटना सहित विगत दिनों आईएसबीटी देहरादून में बस के अंदर नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा की अपराधी किसी भी जाति एवं धर्म का हो उसे बक्शा नहीं जाना चाहिए बल्कि शीघ्र अति शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आज भाजपा राज के कारण भ्रष्टाचार, अवैध खनन, अवैध शराब, भर्ती घोटाला, पेपर घोटाला, तस्करी एवं भ्रष्ट क़ानून व्यवस्था के लिए देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो या अन्य जघन्य अपराध, सभी मामलों में आरोपी सरकार के संरक्षण में बेख़ौफ़ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह सब देख रही है और इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। हिमालयी राज्यों में महिला अपराधों में उत्तराखंड राज्य शीर्ष पर आ चुका है बावजूद इसके सरकार के मुख्यमंत्री सहित मंत्री अधिकारियों के सर पर जूँ नहीं रेंगना बहुत बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य हरीश आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख ताड़ीखेत, मोहन नेगी, कुलदीप कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भिकियासैंण चंद्रशेखर, अगस्त लाल साह, पंकज जोशी, हेमंत सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, चरन जसवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम अधिकारी, पूर्व कनिष्ट प्रमुख अम्बा दत्त पंत, विश्व विजय सिंह माहरा, पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, यतीश रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष गीता पावर, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवाण, यूथ अध्यक्ष अंकिता पंत, कंचन आर्या सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!