सुमित यशकल्याण

हरिद्वार देहरादून रेलवे ट्रैक पर आज हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल होने जा रहा है। रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है। आमतौर पर इस ट्रैक पर 60 की स्पीड से ट्रेनों का संचालन होता है लेकिन आज हाई स्पीड ट्रेन के दृष्टिगत ट्रक की क्षमता को परखा जाएगा, 100 की स्पीड से आज ट्रेन चलेगी, पिछले दिनों ट्रायल के दौरान सीतापुर में हुई दुर्घटना से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले से ही रेलवे ट्रैक के आसपास के लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।
