हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने संजय शर्मा को गढ़वाल मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आज गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संजय शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा।

गढ़वाल मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद संजय शर्मा ने कहा कि वे आदरणीय टिकैत के विचारों को बढ़ाने के साथ-साथ किसान हितों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।
