हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में अलकनंदा होटल के सामने मिट्टी का डंपर और छोटे हाथी गाड़ी की टक्कर होने से सड़क हादसा हो गया है। डंपर सड़क पर ही पलट गया, जिसकी मिट्टी में दबकर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है जबकि मट्टी में एक बच्चे के दबने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया है। मौके पर मौजूद लोग हाथों से ही मिट्टी हटाकर बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
