हरिद्वार ब्यूरो

आज इन्द्रलोक कालोनी में जयंत चौधरी पर हुए लाठी चार्ज पर निंदा प्रस्ताव पारित कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
हाथरस में जयंत चौधरी पीड़िता के परिवार से मिलने गए,उत्तर प्रदेश प्रशासन ने अपना वीभत्स चेहरा दिखाते हुए निहत्थों पर लाठियां बरसा कर जनरल डायर जैसा वीभत्स किया जिसकी जाट महासभा पंचपुरी,एवम राट्रीय लोकदल हरिद्वार, भर्त्सना एवम कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश से आग्रह करती है कि योगी सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
इस अवसर पर सोहनवीर राठी,रकम सिंह,बसन्त सिंह,कृष्णकुमार पूनिया, राजकुमार, यशपाल मलिक,सत्यपाल सिंह तोमर,योगेन्द्र सिंह,रामपाल सिंह राठी जगपाल सिंह,धीरज चौधरी,सचिन राठी,विपिन मलिक,जीतू राठी,अमित कुमार ,वेदप्रकाश पाल, आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन धर्मेन्द्र चौधरी व अध्यक्षता चौ0 देवपाल सिंह राठी ने की।
