हरिद्वार/ सुमित यशकल्याण

हरिद्वार में ज्वालापुर की महिला को उसके पति ने पैसे और गाड़ी नही देने पर 3 तलाक दे दिया। पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर निवासी महिला ने शिकायत कर यह बताया की उसकी शादी रुड़की निवासी मो. अगवान पुत्र हारून के साथ हुआ था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ज्वालपुर थाने में केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद से ही पति , सास , ससुर और ननंद उसे दहेज के लिए उसे दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे।
महिला का यह भी आरोप है कि बीते 11 अगस्त को उसके पति अगवान ने ज्वालापुर में मायके पहुंच कर पैसे और गाड़ी मांगने लगा मना करने पर उसने महिला को तीन तलाक दे दिया। उसका पति जबरन उसके साथ यौन संबंध बनाता था अगर वह महिला इसका विरोध करती थी तो उसको तलाक देने की धमकी था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी सी सी नैथानी ने बताया की आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी है।
