हरिद्वार/ तुषार गुप्ता
रामनगर – उत्तराखंड में मानसून के वक्त प्रकृति के भयानक नजारे देखने को मिलते है । रामनगर के धनगढ़ी गांव के नाले में बरसात के चलते पानी आ जाने से अल्टो कार बरसाती नाले में फस गई। बरसात लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही है जिसके कारण नदी नाले उफान पर है। कुछ देर बाद क्रेन की मदद से अल्टो कार को बाहर निकाला गया।










