Home / पर्यावरण / हिमाचल से हरिद्वार आ रही बस भूस्खलन में दबी, 4 की मौत, देखे वीडियो

हिमाचल से हरिद्वार आ रही बस भूस्खलन में दबी, 4 की मौत, देखे वीडियो

हरिद्वार/ तुषार गुप्ता

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भुस्कलन की बड़ी घटना हुई है, जिसमें ट्रक, बस सहित चार वाहन दबने की सूचना है । हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गई है। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने बताया कि 50 से 7 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। सेना, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। अब आईटीबीपी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू और 4 लोगों के शव बरामद किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात करके वहां के हालात के बारे में जाना। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

वीडियो क्रेडिट – CNN
Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!