स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ सुराज सेवा दल का हल्ला बोल, देखें वीडियो
देहरादून। आज सुराज सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया अध्यक्ष रमेश जोशी ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग करते हुए मासि चौखुटिया में बैठे ग्रामीणों की तत्काल प्रभाव से सुध लेने की बात की जोशी ने बताया कि 21 दिनों से ग्रामीण आंदोलन रत हैं जबरन आंदोलन से आंदोलनकारी को घसीटा जा रहा है स्वास्थ्य मंत्री सुध लेने को तैयार नहीं विपक्ष बोलने को तैयार नहीं स्वास्थ्य महकमा भ्रष्टाचार में संलिप्त है कागजों में नीतियां बना रहे हैं आम जनता मर रही है ट्रिपल इंजन की सरकार भगवान भरोसे चल रही है।

प्राइवेट अस्पताल में नेताओं, अधिकारियों की पत्तियां हैं जिनकी मनमानी से लोग त्रस्त हैं लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान पेट में टेप छूटने से मरीज के इंफेक्शन होकर मृत्यु हो जाती है और जांच के आदेश देकर सरकार पल्ला झाड़ लेती है या तो स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करें या फिर धन सिंह रावत इस्तीफा दें वरना सुराज सेवा दल प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा ।
प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र बिष्ट, कावेरी जोशी, कमल धामी, विजेंद्र पूजा बिष्ट, हिमांशु धामी, दिव्यांश, कुणाल, शिवम, पूजा नेगी, नीतू करण, राज शर्मा, संजय, सुरेंद्र, बल्लू, टंकी, इकराम, डॉक्टर नीरज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

