
हरिद्वार। शुक्रवार को विद्युत सतर्कता देहरादून द्वारा विद्युत वितरण उपखण्ड जगजीतपुर के क्षेत्रांगत विद्युत चोरी को पकड़ने हेतु छापेमारी की कार्यवाही की गयी। जिसमें रवि पुत्र जयपाल, मनीष पुत्र जगपाल, मांगेराम पुत्र लाल सिंह, राजेश (काला) पुत्र वेदी, ज्ञान सिंह पुत्र हरिचंद, श्रवण पुत्र राज जस्सा, विजय पाल पुत्र मंगत राम, काशी राम पुत्र बुच्चा, दीप चंद पुत्र पाल्ला, काका पुत्र रामनाथ, ओम प्रकाश पुत्र खुशहाल सिंह, मोहन कुमार पुत्र राजेन्द्र, सतीश पुत्र हरनन्द सिंह, जगपाल सिंह पुत्र मंगत राम, जगपाल पुत्र हरनन्द, आशीष दास पुत्र मधुसुधन दास, सीमा पत्नी जितेन्द्र, सन्दीप कुमार पुत्र नाथीराम, रिंकु पुत्र समनाथ, अजय पुत्र धर्मेन्द्र पुत्र मांगे राम, अत्तर सिंह पुत्र चिमन, राजू पुत्र अत्तर सिंह, तिलक राम पुत्र मुल्लर, वेद पाल पुत्र हरिचंद, प्रवेश पुत्र जसमत (कुल 26) विद्युत चोरी में संलिप्त पाये गये। विद्युत सतर्कता दल में सहायक अभियन्ता (सतर्कता) धन्नजय कुमार, रोबिन सिंह, विकास कुमार, अनिल सिंह, उपखण्ड अधिकारी जगजीतपुर रूपेश कुमार अवर अभियन्ता वरूण पंवार, अवर अभियन्ता (सतर्कता) सपना, अनिता काला, निरीक्षक मारूत शाह, सरिता शाह, उपनिरीक्षक सन्दीप त्यागी सम्मलित थे।
