

देहरादून । सुराज सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आबकारी मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में बढ़ते
नशे और अनियमित रूप से जारी किए जा रहे पब, बार एवं शराब ठेकों के लाइसेंस के खिलाफ आवाज बुलंद की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से ऐसे सभी
लाइसेंस निरस्त किए जाएं, जो नियमों के विपरीत दिए गए हैं।
जिला अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि आज ष्दैत्य भूमिष् में परिवर्तित होती जा रही है।
बाहरी माफिया प्रदेश में आकर काले धन को सफेद करने के उद्देश्य से पब, बार एवं शराब ठेकों का संचालन कर
रहे हैं, जिससे नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग में गंभीर अनियमितताएं व्याप्त हैं। योग्य आबकारी अधिकारियों को
दरकिनार कर निरीक्षकों को चार्ज दिया जा रहा है और दबाव बनाकर अवैध कार्य कराए जा रहे हैं।
देहरादून एवं ऊधम सिंह नगर जैसे जिलों में अधिकारी के स्थान पर निरीक्षक कार्यभार संभाल रहे हैं, जिससे नशे
पर नियंत्रण पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर शराब ठेके संचालित किए जा रहे हैं तथा पार्किंग जैसी मूलभूत
सुविधाओं के अभाव के बावजूद पब और बारों को लाइसेंस प्रदान किए जा रहे हैं, जो नियमों की खुली अवहेलना है।
सुमित अग्रवाल ने कहा कि यदि शीघ्र ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो सुराज सेवा दल प्रदेशव्यापी
आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में महामंत्री देवेंद्र बिष्ट, प्रवक्ता वीरेंद्र पाल सिंह श्डिंपीश्, प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन सिंह, जिला अध्यक्ष
सुमित अग्रवाल सहित विजेंद्र, अमित अग्रवाल, सागर वर्मा, कुणाल, दिव्यांश बिष्ट, शिवम, नवीन, सुमित,
राजेश थापा, मेहरबान, अरविंद यादव, मोनू, सैंडी, बाबू, इकराम, शहजाद, यश, कावेरी जोशी, पूजा नेगी,
पूजा बिष्ट, रीमा शर्मा, संगीता, वसीला, शबनम, शबाना, राखी, गीता तोमर, रीमा राजपूत, गीता यादव,
शिवानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
