
हरिद्वार। ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी रविंद्र कौर ने एसएसपी हरिद्वार को प्रार्थना पत्र देकर अपने परिवार और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है, एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा है कि निवेदन है कि मेरे पति श्री सुरेश राठौर ज्वालापुर हरिद्वार के पूर्व विधायक रह चुके हैं। वे दो बार अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष, तीन बार भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय महामंत्री तथा जिलाध्यक्ष हरिद्वार भी रहे है।
10 मार्च 2010 से वे सामाजिक रूप से धर्मगुरु के रूप में “रवि दास आचार्य” के नाम से सनातन धर्म एवं श्री गुरु रविदास समाज के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रहे हैं। इस कारण उन्हें न केवल भारत में बल्कि भारत के बाहर भी एक धर्मगुरु के रूप में पहचान प्राप्त है।
महोदय, मेरे पति को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। एक महिला द्वारा तथाकथित पत्नी बताकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी मेरे पति एवं परिवार को गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकियों दी जा रही हैं। संबंधित महिला का नाम उर्मिला सनावर पत्नी मुकेश शर्मा है।
अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि मेरे पति एवं मेरे परिवार की सुरक्षा हेतु उचित सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की कृपा करें, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
