प्रेम नगर आश्रम के 700 से ज्यादा श्रद्धालु-कार्यकर्ताओं ने बृहद स्वच्छता-सेवा अभियान में भाग लेकर किया सामूहिक श्रमदान

हरिद्वार। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को सम्पूर्ण जनपद में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में “स्वच्छ हरिद्वार सुंदर हरिद्वार” नारे को सार्थक करने के लिए प्रेमनगर आश्रम ने बड़ी पहल की। प्रेम नगर आश्रम से जुड़े 700 से ज्यादा श्रद्धालु-कार्यकर्ताओं ने आज बृहद स्वच्छता-सेवा अभियान में भाग लेकर सामूहिक श्रमदान किया।


अभियान की जानकारी देते हुए प्रेम नगर आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि “क्लीन हरिद्वार कैंपेन” योजना के तहत स्वच्छता सेवा के लिए आश्रम को लगभग 4 किलोमीटर का क्षेत्र दिया गया। शनिवार को आश्रम में निवास करने वाले साधु-संत, सेवाकर्मी तथा आश्रम से जुड़े हरिद्वार, ऋषिकेश, लक्सर व रुड़की के 700 से ज्यादा कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बने। इन सभी स्वच्छता स्वयंसेवकों को आश्रम में पहुंचकर नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने स्वच्छता का संकल्प दिलाया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवक जुलूस के रूप में ऋषिकुल मैदान पहुंचे। जहां तीन टीमों में विभक्त होकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ऋषि कुल मैदान के साथ ऋषि कुल से लेकर सिंहद्वार तक नहर पटरी एवं ऋषिकुल से शंकर आश्रम तक सड़क के दोनों और सफाई की तथा कूड़े का निस्तारण किया।
प्रेम नगरआश्रम द्वारा चलाए गए स्वच्छता सेवा अभियान के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा मौके पर पहुँचे और आश्रम के स्वच्छता सेवा कार्य की प्रशंसा की।
प्रेम नगर आश्रम द्वारा चलाए गए सेवा स्वच्छता कार्य का नेतृत्व प्रबंधक पवन कुमार,अनुज सिंह रावत, शंकर लाल शर्मा एवं हेमेंद्र सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!