
उत्तराखंड के विधायक खुशहाल अधिकारी लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र जनपद चंपावत में गांव पाटी जिला चंपावत निवासी अग्निवीर दीपक सिंह के पूंछ जम्मू कश्मीर में सेवा के दौरान शहीद हो जाने पर उनका पार्थिव शरीर दिनांक 24. 11 .2025 में जब उनके पैतृक गांव में पहुंचा तो पूरा क्षेत्र शोक और सम्मान में डूब गया ,वहां पर सभी मौजूद ग्रामीण और विधायक खुशहाल अधिकारी भी पहुंचे परंतु अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि के समय उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर श्री विपुल जोशी के साथ विधायक खुशाल अधिकारी के द्वारा अभद्रता करते हुए कहा गया कि तूने मुझे नमस्कार क्यों नहीं किया तुम मुझे नहीं जानते हो क्या, वहां पर मौजूद सभी ग्रामीणों के सामने पुलिस इंस्पेक्टर के द्वारा व अन्य लोगों के द्वारा विधायक को एक श्रद्धांजलि देते समय में नमस्कार जैसी औपचारिकताएं का समय न होने की जानकारी दी गई क्योंकि सभी लोग शहीद को सलामी देने में व्यस्त रहते हैं और विधायक खुशहाल अधिकारी के इस कार्य कृत्य से वहां पर मौजूद ग्रामीणों में भी नाराजगी उत्पन्न हो गई और शहिद दीपक सिंह के पार्थिव शरीर के सामने मौजूद ग्रामीणों में भी असहज का माहौल बन गया और सभी ने खुशहाल अधिकारी विधायक के व्यवहार की निंदा की इस संबंध में वीडियो वायरल हुई तो हरिद्वार के एडवोकेट अरुण भदोरिया ने खुशाल अधिकारी विधायक लोहाघाट जनपद चंपावत को कानूनी नोटिस भेजा है कि आप 5 दिन के अंदर अंदर मौजूद शहीद दीपक सिंह के परिवारजन से करते के कारण क्षमा याचना करें और यह भी स्पष्टीकरण दें कि आपके इस कृत्य के कारण आपके द्वारा पहुंचाई गई भावनाओं को आहत की बाबत क्यों ना आपके विरुद्ध हरिद्वार में फौजदारी वाद दर्ज कर दिया जाए इस संबंध में नोटिस कानूनी भेजा गया है अत्यंत आश्चर्य की बात है कि एक तरफ वर्दी का सम्मान क्षेत्र के लोग कर रहे हैं और दूसरी तरफ वर्दी का अपमान क्षेत्र के विधायक के द्वारा किया जा रहा है इस संबंध में एसपी चंपावत को भी नोटिस की प्रति प्रेषित की गई है
