बिगड़ी बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कनखल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मौन रखकर जताया विरोध, जानिए

उत्तराखंड राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को ले कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने प्रेम नगर आश्रम घाट मां गंगा के तट पर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मौन रख अपना विरोध दर्ज किया।

जतिन हांडा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व रकित वालिया पूर्व राज्य मंत्री ने कहा की महिलाओं के ऊपर दिन प्रतिदिन बढ़ते अत्याचारों से देवभूमि कलंकित होती जा रही है महिलाओं को मानव रूपी नरभक्षों से बचाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने होंगे कानून और न्याय प्रक्रिया को राजनीति से परे रखने की जरूरत है अनिल भास्कर व वसीम सलमानी ने कहा की पूरे देश की भाजपा को महिलाओं को एक नजर से देखना चाहिए ना की भाजपा कांग्रेस में बाट कर देखें संजय अग्रवाल व सागर बेनीवाल ने कहा की कहां गए भाजपा के बुल्डोजर बलात्कारियों पर कब बुल्डोजर चलेंगे इरशाद अली व विनोद कश्यप ने कहा की आज माताएं बहनें घरों से बाहर निकलने में दर रही है लेकिन राज्य की भाजपा सरकार कुंभकर्णीय नींद में सो रही है विमला पांडे व स्वाति शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक जुमले की तरह रह गया है ना तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बोलते हैं और नाही धामी कुछ बोलता है।

मौन धारण में इंज आकाश बिरला जगदीप असवाल विभाष मिश्रा हरद्वारी लाल ऐश्वर्य पंत विशाल प्रधान हिमांशु कुमार संजय सैनी कामेश्वर यादव अंकुर सैनी दीपक कोरी विनोद कश्यप नीलम नीतू बिष्ट सपना सिंह महेंद्र गुप्ता हिमांशु बहुगुणा जितेंद्र सिंह बृज मोहन बरथवाल आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!