
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
दौराने चैंकिंग अभियुक्त अमित गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी लोधा मंडी इंडस्ट्रियल एरिया कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को 2.052 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ सेक्टर 02 नगर निगम के अस्थाई टीन सेड के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 517/2025 धारा
8/20 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
अमित गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी लोधा मंडी इंडस्ट्रियल एरिया कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1-2.052 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक नवीन नेगी
2-कांस्टेबल अमित गौड
3-कांस्टेबल राजेश बिष्ट
