राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन: हरिद्वार की टीमों का दबदबा, बी टीम बनी चैंपियन…

हरिद्वार। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता का चौथे दिन सोमवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि राजीव शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका शिवालिकनगर हरिद्वार द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के चौथे दिन के मैचो के परिणाम निम्न प्रकार रहे…
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच जनपद हरिद्वार (बी) एवं जनपद उधमसिंह नगर के मध्य खेला गया जिसमें हरिद्वार (बी) की टीम ने जनपद उधमसिंह नगर को 3-0 से हराकर फाईनल मैच में अपनी जगह बनायी।

प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाईनल मैच जनपद हरिद्वार (ए) एवं जनपद देहरादून के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हरिद्वार (ए) की टीम ने जनपद देहरादून को 6-0 से हराकर फाईनल मैच में पहुँची।

प्रतियोगिता का फाईनल मैच हरिद्वार (ए) एवं हरिद्वार (बी) के मध्य खेला गया, रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीम ने एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी, 50 मिनट तक दोनो टीम 1-1 की बराबरी पर रही,अन्तिम क्षणों में हरिद्वार (बी) की टीम ने एक और गोल करके हरिद्वार (ए) को 2-1 से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली।
निर्णायको की भूमिका में अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भण्डारी, परमिता गौतम, सौरभ पटवाल रहे।

इस अवसर पर प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, शबाली गुरुंग जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार, इंद्रमोहन बर्थवाल सचिव जिला क्रिकेट एशोसिएशन, शिखा बिष्ट, सहायक प्रशिक्षक, दीपक चन्द्र जोशी, सहायक प्रशिक्षक, अनुराग राठी सहायक प्रशिक्षक, प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, मुकेश भट्ट, विक्रम सिंह कनिष्ठ सहायक, मंगल सिंह, शुभम बोहरा, अभिषेक मुरारी,  अनुराग सिंह धमान्दा, अक्षत कुकरेती, राजन राणा, गौरव लौहान एवं अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!