व्यापारियों ने देखा बजट का लाइव प्रसारण…

हरिद्वार। रविवार को शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने व्यापारी भाइयों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि यह बजट बहुत ही संतुलित और राष्ट्र को विकास की ओर ले जाने वाला है। इस बजट से विकसित भारत बनने का रास्ता निकलता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में संतुलित विकास की नींव का स्ट्रक्चर को मजबूत होगा।
यह बजट नौजवानों, किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस बजट में नौजवानों, किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के लिए बहुत कुछ प्रावधान रखे गए हैं। जिससे उनकी आजीविका को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह बजट भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेरहवां बजट है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवी बार लगातार बजट पेश कर एक मिसाल कायम की है। इस बजट से हर वर्ग संतुष्ट है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन-जन तक जाकर इस बजट के विषय में जनता को अवगत कराए इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर उनियाल, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा मंत्री संजीव कुमार, गौरव, पंकज, हर्षित त्रिपाठी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव चौहान, आकाश चौहान, हिमांशु सैनी, पराग चकलान, जगजीवन कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल, राजन मेहता, राकेश नौडियाल, हैदर नकवी, पवन दवे, संदीप कौशिक, सुनील गुलाटी, अनूप सिंह सिद्धू , दीपक अग्रवाल, राजेश कश्यप सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!