भ्रष्टाचार और किसानों के मुआवजे को लेकर सचिवालय कूच करेगा सुराज सेवा दल…

देहरादून। सुराज सेवादल के कार्यकर्ता आज बुधवार को सचिवालय कूच करेंगे। दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में ब्यूरोकेसी ने भ्रष्टाचार चरम स्तर तक फैलाया हुआ है। भ्रष्टाचारी अधिकारियों और किसनो के मुआवजे को लेकर आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सचिवालय के लिए कूच करेंगे, साथ ही उन्होंने बताया कि कॉरिडोर के नाम पर जो प्रदेश में विनाश कार्य किया जा रहे हैं उसको लेकर भी आज सचिवालय कूच करने का कार्यक्रम है।