हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। गुरुवार को देहरादून में राहुल गांधी विजय सम्मान रैली करने जा रहे हैं। राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से इस बार विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ ताल ठोक कर दावेदारी कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरजीत लहरी ने आज राहुल गांधी की रैली को लेकर अपने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। गुरजीत लहरी ने लालढांग, रसूलपुर, मिठ्ठी बेरी, कांगड़ी और श्यामपुर क्षेत्र में आज लोगों से जनसंपर्क किया ।
गुरजीत लहरी ने बताया कि वे कल राहुल गांधी की रैली में करीब 45- 50 गाड़ियों के काफिले के साथ शामिल होंगे। राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश की जनता में काफी उत्साह है कल रैली में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग देहरादून जाएंगे। जिसको लेकर उन्होंने आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है राहुल गांधी की रैली कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
