
हरिद्वार। रविवार को आर्य समाज मंदिर रोहालकी किशनपुर में युवाओं का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ।इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।आर्य वीरदल के प्रांतीय अधिष्ठाता आचार्य योगेंद्र मेधावी ने यज्ञ ब्रह्मा की भूमिका अदा की। इस दौरान जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्याम सिंह आर्य और मंत्री चन्द्र प्रकाश आर्य ने भी भाग लिया।युवाओं के आर्य समाज से जोड़ने पर जोर देते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
युवाओं का उपनयन संस्कार एक रीति नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और जिम्मेदारी का प्रारंभ है।यज्ञ की पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर लिया गया यह संकल्प जीवन में सत्य, सेवा और संस्कारों का पालन करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान प्रधान मास्टर सुरेश आर्य, मंत्री धीरेंद्र आर्य, उप प्रधान मास्टर दीक्षांत आर्य, उप मंत्री हिमांशु आर्य, कोषाध्यक्ष भोपाल गिरी, समेत अंतरंग सभा व साधारण सभा व महिला आर्य समाज के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
