Home / मुख्य ख़बर / दर्दनाक हादसा: पिकअप पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल…

दर्दनाक हादसा: पिकअप पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल…

हरिद्वार / बहादराबाद। जनपद के बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप वाहन सामान्य गति से चल रहा था, तभी सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क पर पलट गई और उसमें सवार मेहवड़ कलां निवासी दीपक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं वरुण नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!