रामनगर। घटना देर शाम करीब 7:00 बजे रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से लगते वन प्रभाग रामनगर के नेशनल हाईवे 309 पर स्थित पनोद नाले के पास की है, जहां बाघ ने 03 युवकों पर हमला कर दिया, जिसमे एक युवक को बाघ जबड़े में दबाकर जंगल मे ले गया, जबकि उसके साथ बैठे 02 युवकों ने भागकर जान बचाई।
जानकारी देते हुए वन प्रभाग रामनगर के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि ये तीनों युवक इस क्षेत्र में 02 बजे से देखे जा रहे थे, उन्होंने बताया कि ये क्षेत्र बाघ बाहुल्य क्षेत्र है और इस क्षेत्र में 06 बजे के बाद हमारे द्वारा दो पहियाँ वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है, उन्होंने कहा कि दोपहर से ही ये तीनो युवक इसी क्षेत्र में थे, उन्होंने बताया कि ये तीनो युवक बाघ बाहुल्य क्षेत्र में बैठकर शराब पी रहे थे, जिस दौरान इन पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें बाघ नफीस पुत्र अब्दुल रशीद जो रामनगर के नार्मल स्कूल के पास खताड़ी का निवासी है उसको खींचकर जंगल की ओर ले गया है, जबकि इसके 02 साथी भागने में कामयाब रहे। वही उन्होंने बताया कि उसके दोनों साथी ही नशे में है। उन्होंने कहा कि उनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है.उसके साथ ही रेंज अधिकारी ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही हैं,उन्होंने बताया कि सर्च आपरेशन में हमे खून व युवक की पेंट बरामद हुई है।
