हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार / दिल्ली। श्री गंगा सभा के महामंत्री एवं उत्तर रेलवे की क्षेत्रीय उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य तन्मय वशिष्ठ ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित रेलवे अफसर क्लब में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल की अध्यक्षता में आयोजित रेलवे के वार्षिक अधिवेशन में भाग लिया तथा उत्तराखंड एवं विशेष रूप से हरिद्वार में रेल सेवाओं एवं रेलवे से जुड़ी समस्याओं को उठाया तथा अपने सुझाव दिए ।
