गुरू रविदास मंदिर में किया विशेष पूजा अर्चना का आयोजन…

हरिद्वार। संत शिरोमणी गुरू रविदास जयंती के अवसर पर ज्वालापुर रेलवे फाटक के समीप स्थित गुरु रविदास आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। जिसमें ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई खेमेन्द्र सिंह गंगवार, समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ.विशाल गर्ग और कोटद्वार के अभियोजन अधिकारी विक्रांत राठौर भी शामिल हुए। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालु भक्तों को भोजन प्रसाद का वितरण किया। कमल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजप नेता विशाल राठौर ने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया। एसएसआई खेमेंद्र सिंह गंगवार, डॉ.विशाल गर्ग और अभियोजन अधिकरी विक्रांत राठौर ने सभी को गुरू रविदास जंयती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को समरसता का संदेश देने वाले संत शिरोमणी गुरू रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सभी को उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता में योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर योगेश कुमार, पूर्व पार्षद नेपाल सिंह, संजय पुंडीर, जोगिंदर राठौर, प्रशांत राठौड़, राजन राठौड़, लक्की राठौर, लक्की वर्मा, सुमित भार्गव, दिवाकर, राहुल, अमन सिंह राठौड, सचिन दाबड़े, टेकचंद आजाद, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश सिंह, विक्रांत सिंह, कमल राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!