
हरिद्वार। स्वर संगम अकादमी, हरिद्वार का रजत जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गायन एवं नृत्य का महासंग्राम ‘उत्तराखंड कला महोत्सव सीजन-02’ में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन अकादमी की निर्देशिका करुणा चौहान और उनकी टीम द्वारा उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार में किया गया।
कार्यक्रम के ऑडिशन राउंड में 240 प्रतिभागियों ने गायन और नृत्य प्रतियोगिता में अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। करुणा चौहान ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे निर्णायक मंडल के लिए चयन करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। प्रत्येक वर्ग से शीर्ष 07 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया।
ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर गोपीचंद चौहान, दीपक माहेश्वरी, नीलिमा माहेश्वरी, आशुतोष शर्मा, शैलेश मोदी, मीनाक्षी शर्मा, आशीष चौहान, आशुतोष चौहान सहित शिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। इसके बाद स्वर संगम अकादमी के विद्यार्थियों ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया।
फाइनल राउंड में 42 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, जेलर पवन कोठरी, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, राधिका नागरथ, संदीप गोयल, डॉ. विशाल गर्ग, योगी रजनीश, नरेंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
संगीत जगत से जयपुर से आए गुरु राजीव लोचन भट्ट, प्रसिद्ध तबला वादक निखिल घोष और गायक सुनील मुखर्जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान पर यक्ष शर्मा, श्रेय चौहान, मनीष पुरोहित, अर्णव नेगी, आरची और अर्थ रहे।
द्वितीय स्थान पर आराध्या अग्रवाल, आयुषी सिंह, लक्की, आरोही नेगी, मानव शर्मा और तन्मय रहे।
वहीं तृतीय स्थान पर इवान, देवाशीष अग्रवाल, सचिन मिश्रा, सुप्रिया जोशी, अन्वी मित्तल और राघव गुप्ता ने स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी के साथ ₹5100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर संगम अकादमी के विद्यार्थियों आशीष बजाज, सिद्धांत चौहान, शुभम यादव, वरुण, अनन्या आत्रय, वीरजा चौहान, निष्ठा चौहान, दीपांशी कौशिक, आद्या चौहान, प्रीत, हार्दिक चौहान, नंदिनी वर्मा, भावना और गौरव सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
