वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कनौजिया बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष, जानिए किस को मिले कितने वोट…

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार रजिस्टर्ड में आज वार्षिक चुनाव संपन्न हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर रामचंद्र कन्नौजिया ने 87 वोट पाकर विजयश्री हासिल की है। उनके मुकाबले में रहे रामेश्वर दयाल शर्मा को 35 वोट मिले हैं। रामचंद्र कनौजियाने 52 वोटों से विजयी घोषित हुए हैं। महामंत्री मनोज रावत पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। कार्यकारिणी में 18 सदस्य चुने गए।