हिंदू एकता का संदेश देगा मायापुर सम्मेलन, संत-महंतों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति…

हरिद्वार। मायापुर क्षेत्र में हिंदू एकता और जागरण को लेकर मायापुर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा कल एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर, मायापुर में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मायापुर बस्ती के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में महंत विष्णु दास मुख्य संरक्षक के रूप में शामिल रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में गरीबदासीय आश्रम के संचालक भागवताचार्य रविदेव शास्त्री तथा महंत गंगादास उपस्थित रहेंगे। वहीं संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के संयोजक मुकेश जोशी, सहसंयोजक मनोज मंत्री एवं सचिव चंद्रशेखर कुर्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!