हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त एसएसपी नवनीत भुल्लर से की शिष्टाचार भेंट…

हरिद्वार। रविवार को हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण ने जिला हरिद्वार के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर से शिष्टाचार भेंट की।
शिष्टमंडल ने एसएसपी नवनीत भुल्लर को जनपद हरिद्वार में नए पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं जनहित से जुड़े विषयों में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान दवा व्यापार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी अजय गर्ग ने कहा कि हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन हमेशा प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय बनाकर कार्य करता आया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसएसपी नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा दवा व्यापारियों को सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद ही सुशासन की आधारशिला है।
शिष्टमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गर्ग, महामंत्री अनिल अरोड़ा, अजय गर्ग, पंकज गोयल, सत्येंद्र चौधरी, अनिल झांब, नवीन कुमार, विक्रम विरमानी, अमित विरमानी एवं अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

