हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत आज हरिद्वार जनपद के दौरे पर रहेंगे। हरीश रावत 11:00 बजे भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। जहां पर वे “हरिद्वार सम्मान यात्रा” के प्रथम चरण की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस द्वारा जनपद में निकाली जा रही हरिद्वार सम्मान यात्रा आज भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौली, हल्लू माजरा, माणक माजरा, सिकंदरपुर, खेलड़ी-सिकोहपुर-सिकरौड़ा में निकाली जाएगी। शाम को 4:00 बजे हरीश रावत कार द्वारा मोहड़ होते हुए देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

