प्रत्येक नागरिक को गौ-सेवा का संकल्प लेना चाहिए -डॉ. विशाल गर्ग।
हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। गौ-रक्षा के लिए रामेश्वरम से 6300 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले राजस्थान के शिवराज सिंह शेखावत व पर्यावरण संरक्षण के लिए साईकिल यात्रा कर रहे यूपी के बुलन्दशहर निवासी युवा चंकी का हरिद्वार पहुंचने पर भगवा हिंदू सेना कार्यालय पर संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

स्वागत करते हुए भगवा हिंदू सेना के संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि शिवराज सिंह शेखावत पैदल यात्रा कर गौ संरक्षण-संवर्द्धन का संदेश पूरे भारतवर्ष को दे रहे हैं। गौरक्षा का संकल्प प्रत्येक नागरिक को लेना चाहिए। गौ हमारी संस्कृति को दर्शाने का माध्यम है। करोड़ों देवी-देवताओं का वास गौ माता में होता है। चंकी कुमार साईकिल यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज को देे रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण नितांत जरूरी है। पर्यावरण पर मनुष्य का जीवन निर्भर करता है। उन्होंने शिवराज सिंह शेखावत एवं चंकी कुमार के प्रयास की सराहना की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड़ ने कहा कि गौमाता पूज्यनीय है। गौ का संरक्षण जरूरी है। राज्य एवं केंद्र सरकारें गौ संरक्षण एवं संवर्द्धन का प्रयास भी अपने माध्यम से कर रही हैं। सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार देश दुनिया में होना चाहिए। रामेश्वरम से पैदल निकले शिवराज सिंह शेखावत ने कहा कि गौ संरक्षण के संदेश को लेकर यह यात्रा की जा रही है। गौ संरक्षण संवर्द्धन करना हमारा कतव्र्य बनता है।

इस अवसर पर प्रिंस वर्मा, दीपक अग्रवाल, ईशान नंदवानी, लोकेश कुमार, डा.शशांक, आशीष वर्मा, सचिन गांधी, नरेंद्र कश्यप, अमिता गुप्ता, दीपिका शर्मा, सुशीला सैनी, शिवम खुराना, मनोज ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।