रुड़की दौरे पर रहे मुख्यमंत्री धामी ने जीवनदीप आश्रम पहुंच महामंडलेश्वर यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर लिया आर्शीवाद, जानिए…
हरिद्वार / सुमित यशकल्याण।

हरिद्वार। लगातार दूसरे दिन हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शुक्रवार को रुड़की में नंदविहार स्थित जीवनदीप आश्रम पहुंचे, जहाँ उन्होंने महामंडलेश्वर यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आर्शीवाद लिया।

इस अवसर पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिला महामंत्री आदेश सैनी, मेयर गौरव गोयल, एडीएम पी.एल.शाह, पार्षद विवेक चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता लव शर्मा, मुनीश सैनी, गौरव कौशिक, विकास पाल, प्रवीण संधु, अभिषेक चंद्रा, संजीव तोमर आदि उपस्थित रहे।