
हरिद्वार। पिछले 04 वर्षों से रोटरी हरिद्वार अपने कर्मठ सदस्य एवं समाजसेवी स्व. नीरज गुप्ता की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
📍 स्थान : विविमेड लैब्स लिमिटेड, इंडस्ट्रियल एरिया, हरिद्वार
📅 तिथि : 28 अगस्त 2025
⏰ समय : प्रातः 9:00 बजे से।
स्व. नीरज गुप्ता हरिद्वार के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी थे और सामाजिक कार्यों में उनका योगदान सदैव सराहनीय रहा है। रोटरी हरिद्वार की ओर से आप सभी से विनम्र निवेदन है कि आप इस शिविर में सम्मिलित होकर रक्तदान करें और उनके जन्मदिन पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
