सुमित यशकल्याण।

देहरादून। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की नई जिम्मेदारी दी गई है, अब आनंद बर्द्धन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम का हिस्सा होंगे, उन्हें पहले से आवंटित विभागों के साथ नई जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की दी गई है जिसको लेकर आज शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं
