हरिद्वार। जनपद के बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की पार्किंग में बीती रात खड़ी स्कूल बसों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से बसों को भारी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार आग स्कूल की पार्किंग में खड़ी बसों में लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
