
हरिद्वार। पंचायत चुनाव की मतगणना के 24 घंटे बीत गए हैं। सुस्त और अव्यवस्थाओं के बीच हो रही मतगणना में अभी तक ग्राम पंचायत पद के 318 में से 184 रिजल्ट घोषित किए गए हैं, क्षेत्र पंचायत की 221 सीटों में से 92 रिजल्ट घोषित किए गए हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों में से मात्र 02 के रिजल्ट घोषित किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य कोटवाल ऑलपुर सीट से जितेंद्र कुमार और कल्याणपुर उर्फ नारसन कला से अरविंद राठी ने जीत दर्ज कराई है।
