
हरिद्वार। आईएमए हरिद्वार (भारतीय चिकित्सा संघ की हरिद्वार शाखा) द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक सार्थक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष डॉ. विपिन मेहरा द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने इस वर्ष की थीम “Together For Health: Stand With Science” “स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों – विज्ञान का समर्थन करें” का परिचय देते हुए वर्तमान समय में चिकित्सकों के सामने उपस्थित चुनौतियों पर प्रकाश डाला, विशेषकर उस संदर्भ में जब वैज्ञानिक तथ्यों और जन-अपेक्षाओं के बीच संतुलन बनाना कठिन होता जा रहा है।
मुख्य वक्ता डॉ. विनीत गुप्ता, देहरादून के प्रतिष्ठित मानसिक रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य और विज्ञान के गहरे संबंध पर विस्तृत व्याख्यान दिया तथा चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उभरती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि AI चिकित्सा क्षेत्र में सहायक उपकरण के रूप में महत्वपूर्ण है, किन्तु चिकित्सकीय निर्णय में मानवीय विवेक की भूमिका सदैव सर्वोपरि रहेगी।
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने आईएमए हरिद्वार द्वारा आयोजित इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन चिकित्सा समुदाय को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आईएमए हरिद्वार द्वारा समय-समय पर जनकल्याण शिविरों के आयोजनों की सराहना की।
मंच पर अन्य गणमान्य अतिथियों में उत्तराखंड आईएमए के जोन-01 के उपाध्यक्ष डॉ. अंजुल श्रीमाली तथा शाखा संरक्षक डॉ. नीता मेहरा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर के सिंहल द्वारा किया गया। अंत में शाखा सचिव डॉ. प्रेम लूथरा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन वैज्ञानिक सोच और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर डॉ. विकास दीक्षित, डॉ. विमल कुमार, डॉ. मुकेश मिश्रा, डॉ. अंजली मिश्रा, डॉ. किशन स्वरूप, डॉ. शारदा स्वरूप, डॉ. अन्नू लूथरा, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. पी.सी. मालशे, डॉ. बी.के. एण्डले, डॉ. यतीन्द्र नागयान, डॉ. नीता नागयान, डॉ. संजय शाह, डॉ. तरुण गुप्ता, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. विनीता कुमार, डॉ. अंकित देशवाल, डॉ. त्रिभुवन शर्मा, डॉ. समीर टोपनो, डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. एस.के. सोंधी, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. डेजी सोंधी, डॉ. सुजाता प्रधान, डॉ. देवव्रत साईं, डॉ. अश्वनी चौहान, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अदिति गुप्ता, डॉ. अभिलाष गुप्ता, डॉ. कैलाश पांडे, डॉ. राहुल आहार, डॉ. नेहा शर्मा आदि सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
