उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना के 630 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना से 03 मरीजों की मौत भी हुई है, जबकि 128 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 1425 हो गए हैं। देहरादून में 268, हरिद्वार में 134, नैनीताल में 85, पौड़ी गढ़वाल में 72, उधमसिंह नगर में 35 और उत्तरकाशी में 11 मामले आए हैं। कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जो की चिंताजनक हैं। “अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए।”
