उत्तराखण्ड / सुमित यशकल्याण।

देहरादून। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 4818 नए मामले सामने आए हैं। चार लोगों की मौत हुई है। जबकि 3422 मरीज ठीक हुए हैं।
सबसे ज्यादा मामले देहरादून में 1601, हरिद्वार में 706, नैनीताल में 692, उधम सिंह नगर में 590, चमोली में 158, अल्मोड़ा में 291 व पौड़ी जिले में 181 मामले आए हैं।
