
हरिद्वार। रोटरी हरिद्वार द्वारा शनिवार को सिडकुल स्थित कंपनी में ब्लड बैंक, हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर ALF इंजीनियरिंग के कर्मचारियों एवं रोटरी हरिद्वार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।
शिविर में ALF के प्लांट हेड एवं SIA के कार्यकारी अध्यक्ष कुलतेज सिंह, रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत, हिमालयन हॉस्पिटल के सुधीर जोशी सहित बी.एम. गुप्ता, अरविंद सिंह राजोरा, मनोरंजन सुबुद्धि, डॉ. नीलमाधब साहू, गंगाधर नायक, शून्यबोध मिश्रा और कोमल समेत अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने सभी रक्तदाताओं, ALF की पूरी टीम एवं सहयोगी संस्थाओं का सफल आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी हरिद्वार भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि रोटरी हरिद्वार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 651 यूनिट रक्त संचित कराया जा चुका है, जो समाज सेवा के प्रति संस्था की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रोटरी हरिद्वार की ओर से रक्तदान शिविरों के आयोजन के निदेशक मनोरंजन सुबुद्धि को भी विशेष धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं, जिनके प्रयासों से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
