
हरिद्वार। शुक्रवार को एसएमजेएन महाविद्यालय में कल दिनांक 28 नवंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे से यूथ पार्लियामेंट का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी महाराज रहेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है और यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि महाराज जी का पावन सानिध्य इस कार्यक्रम को मिलेगा। छात्र संसद में ज्वलंत मुद्दों पर बहस होगी तथा इसकी आख्या को कुलपति महोदय विश्व विद्यालय एवं निदेशक उच्च शिक्षा को प्रेषित की जाएगी ।
