
हरिद्वार। अर्द्ध कुंभ मेला 2027 की विकास योजनाओं में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को उत्तराखंड शासन नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार अलग से वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन कर मायापुर मेला अधिकारी के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर सभा का आयोजन कर लघु व्यापारियों की न्याय संगत मांगों को दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि आगामी अर्द्ध कुंभ मेले की विकास योजनाओं में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के अनुरूप समस्त मेला क्षेत्र में अलग से वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार स्मार्ट सिटी विस्तृत परियोजना में शामिल किए जाने को लेकर समस्त मेला क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स का नए सिरे से सर्वे करा कर स्वरोजगार के अवसर दिया जाना के लिए मेला प्रशासन को पूर्व में कुंभ मेला 2021 की तर्ज पर आगामी कुंभ मेला 2027 में भी रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को शामिल किए जाना उचित होगा।
प्रदर्शन करने वाले लघु व्यापारियों में कमल सिंह, फूल सिंह, सुनील कुकरेती, लालचंद, विजय कुमार, भोला यादव, शुभम सैनी, राजू जैन, मनीष, सुमित, उमेश कुमार, धर्मपाल, जय भगवान सिंह, प्रद्युम्न सिंह, विकास सक्सेना, नीतीश अग्रवाल, कपिल सिंह, वीरेंद्र, कामिनी मिश्रा, सीमा देवी, पुष्पा दास, माया देवी, आशा, सुमन, मंजू पाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
