संत शिरोमणि रविदास को याद करते हुए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित किए…

हरिद्वार। संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बिरला घाट पर मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण के साथ संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संत शिरोमणि रविदास को याद करते हुए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड सरकार से मांग की कि संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति का अनावरण कर मां गंगा के समीप रविदास घाट बनाए जाने के साथ संत शिरोमणि रविदास उद्यान पार्क बनाए जाने की मांग को भी दोहराया।
इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास मां गंगा के सच्चे भक्त थे मुगल शासन के दौरान हिंदुत्व को जगाते हुए सनातन के लिए एक अनोखी मुहिम चलाकर जगत में नया प्रकाश किया था गंगा पुत्र संत शिरोमणि रविदास के नाम पर उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश वाराणसी बनारस की तर्ज पर हरिद्वार में भी घाट का निर्माण किया जाना चाहिए और नई पीढ़ी संत शिरोमणि रविदास द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों को याद रख सके इसके लिए मां गंगा के समीप संत शिरोमणि रविदास उद्यान पार्क बनाए जाने की सार्थक पहल सरकार की और से की जानी चाहिए।
तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के सहसंयोजक पंडित मनीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में आगामी कुंभ मेला 27 का विशेष आयोजन किया जा रहा है, मां गंगा के घाटों के सौंदर्यकरण के साथ-साथ संत-महंतों के नाम से घाटों के निर्माण किया जा रहे हैं, बिरला घाट के समीप संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के नाम से घाट का निर्माण कर संत शिरोमणि रविदास जी के अनुयायियों को एक नई सौगात दिया जाना न्याय संगत होगा।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में लवप्रीत सिंह, सरदार पाल सिंह, ओमप्रकाश भाटिया, टिंकू सिंह, दिनेश गुप्ता, हर्ष, अनुराग, देवेंद्र सिंह, निशांत पांडे, रमेश कुमार, धीरज सिंह, ओमप्रकाश, बबली, आलोक शर्मा, अरुण सिंह, ओम प्रकाश कालियान, नीरज जाटव, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!